फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur players won 12 medals at the state-level Kurash competition.

Gorakhpur News: राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

Tue, 22 Sep 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur players won 12 medals at the state-level Kurash competition.
गोरखपुर। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक अपने नाम किए। सहारनपुर मंडल में 19 से 20 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर की 22 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया। टीम ने एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

14 वर्षीय बालक वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर के कक्षा आठ के छात्र युवराज यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया। वहीं इसी वर्ग में विक्की ने 55 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। जनता इंटर कॉलेज दुबौली के आयुष पासवान ने 30 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

17 वर्षीय बालक वर्ग के 73 किग्रा में इंटर कॉलेज भटवली के रामसजन ने रजत पदक हासिल किया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय स्वीट की शालू साहनी ने 35 किग्रा, भवापार की अनन्या यादव ने 40 किग्रा और पीएमश्री बिंदापुर की आयशा ने 50 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। 14 वर्षीय बालक वर्ग में इंटर कॉलेज भटौली के सचिन गौड़ ने 55 किग्रा और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के निखिल यादव ने 60 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 वर्षीय बालक वर्ग में ग्रामोदय इंटर कॉलेज बढ़यापार के राजवीर ने 81 किग्रा और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के अंश चौधरी ने 73 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी रविंद्र यादव, विनोद पाल एवं मोहम्मद खालिद खान ने संभाली। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह और एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed