{"_id":"60a1edb48ebc3ebf1b550882","slug":"gorakhpur-patient-dies-in-lucknow-due-to-black-fungus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: गोरखपुर के मरीज की लखनऊ में मौत, कोरोना से उभर गया था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: गोरखपुर के मरीज की लखनऊ में मौत, कोरोना से उभर गया था शख्स
Mon, 17 May 2021 09:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/लखनऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/लखनऊ।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 May 2021 09:44 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण से उबर गए थे, उसके बाद ब्लैक फंगस के दिखने लगे थे लक्षण
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में ब्लैक फंगस जानलेवा होता जा रहा है। लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज करा रहे गोरखपुर के 54 वर्षीय मरीज की रविवार को मौत हो गई। ब्लैक फंगस का संक्रमण उनके दिमाग तक पहुंच गया था। कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज रोड स्थित निजी अस्पताल से रेफर किया गया था।
विज्ञापन
वहीं, तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हास्पिटल में ब्लैक फंगस के लक्षणों वाला एक मरीज मिला है। कोरोना संक्रमण से हालत गंभीर होने पर 10 दिन पहले गगहा क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय युवक को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
युवक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव हो गई है लेकिन वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गया है। युवक की नाक से काला पानी आ रहा है। कभी-कभी खून भी आ जा रहा है। इलाज के लिए दवा न मिलने से डाक्टर और स्वजन परेशान हैं।
विज्ञापन
शाही ग्लोबल हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एसएस शाही ने बताया कि युवक की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है लेकिन उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिख रहे हैं।