{"_id":"5f076fa28ebc3e638c772406","slug":"gorakhpur-officers-will-light-a-click-gorakhpur-city-news-gkp357605126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : अधिकारी एक क्लिक से गुल कर देंगे बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : अधिकारी एक क्लिक से गुल कर देंगे बत्ती
विज्ञापन

गोरखपुर। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का बिल बकाया होने पर अधिकारी अब कंप्यूटर के माध्यम से ही उनके घर की बिजली बंद कर देंगे। बिल भुगतान करने के बाद कंप्यूटर के माध्यम से ही आपूर्ति फिर शुरू कर दी जाएगी।
ऊर्जा निगम के चेयरमैन अरविंद कुमार ने मंगलवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग की थी। कहा था कि स्मार्ट मीटर के बकाएदारों की बिजली खंभे से नहीं काटी जाएगी। बकाएदारी पर अपने स्तर से सख्ती करें। अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने बताया कि बकाएदारों से बकाया वसूली के लिए बृहस्पतिवार से अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत अधिशासी अभियंता अपने कार्यालय से ही कंप्यूटर पर एक क्लिक कर ज्यादा बकाया वाले स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट सकते हैं। बकाया भुगतान पर फिर सुविधा बहाल की जाएगी।
यहां लगेंगे स्मार्ट मीटर : पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एम देवराज ने पत्र भेजकर स्मार्ट मीटर का काम शुरू करने की अनुमति दी है। इसके तहत वितरण खंड द्वितीय के इंडस्ट्रियल इस्टेट, बक्शीपुर और प्रथम के रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा।