फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Now home delivery instead of banquet

गोरखपुर : भोज-भात की जगह अब होम डिलिवरी

Thu, 04 May 2023 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Now home delivery instead of banquet
गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर तिकड़म आजमा रहे हैं। कहीं मीट बांटने का वीडियो वायरल हो रहा, कहीं साड़ी और नकदी दी जा रही है तो कहीं पायल बांटने का आरोप लग रहा है। प्रत्याशी को खुद को सभी का हितैषी बताकर वोट सहेजने में जुटे हैं। बुधवार को एक नुक्कड़ पर लोग चर्चा करते नजर आए। बोले- मतदाताओं को साधने का ट्रेंड बदल गया है, अब भोज-भात की जगह होम डिलिवरी की जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड नंबर- 43 में एक प्रत्याशी की ओर से साड़ी और पैसे बांटने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी तरह पीपीगंज क्षेत्र में एक प्रत्याशी की तरफ से पांच- पांच सौ रुपये और मीट बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उधर,गोरखनाथ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार चौहान और उनके एक समर्थक को पुलिस ने पायल बांटने के आरोप में बुधवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कुछ मोहल्लों में मतदाताओं को उनके पसंदीदा ब्रांड की शराब भी पिलाई जा रही है। प्रत्याशी और उनके समर्थक बच्चों को टॉफी और चाकलेट भी दे रहे हैं। उधर, अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज होगा। इस मामले में लोगों का कहना है कि दो दिनों का मेला है। इसके बाद कोई नहीं नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed