फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Zoo, Samples of meat given to animals sent to IVRI

गोरखपुर चिड़ियाघर: IVRI भेजा गया भोजन का सैंपल- बाघ, बब्बर शेर समेत कई वन्य जीवों की हो चुकी है मौत

Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
सार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन शक्ति की बर्ड फ्लू से मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। चिड़ियाघर को 20 मई तक दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी बाड़ों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, जानवरों को नाइटसेल से बाहर नहीं निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
In Gorakhpur  Zoo, Samples of meat given to animals sent to IVRI
चिड़ियाघर में बाड़ों का लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू संक्रमण को देखते हुए जानवरों को दिए जाने वाले मीट की भी जांच होगी। मीट में संक्रमण की आशंका पर चिड़ियाघर प्रशासन ने चार तरह के जानवरों के मीट का सैंपल बरेली के इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) को भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन शक्ति की बर्ड फ्लू से मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। चिड़ियाघर को 20 मई तक दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी बाड़ों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, जानवरों को नाइटसेल से बाहर नहीं निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


पशु विशेषज्ञों को आशंका है कि जानवरों को दिए जाने वाले मीट में भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसके लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने चार तरह के जानवरों के मीट का सैंपल शुक्रवार को आईवीआरआई, बरेली भेजा है। इसमें पड़वा, बकरा, मुर्गा और खरगोश के मीट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जानवरों को दिए जाने वाले मीट का सैंपल आईवीआरआई, बरेली भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed