फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Youth from Kushinagar accused of kidnapping married woman, case against seven

Gorakhpur News: कुशीनगर के युवक पर विवाहिता के अपहरण का आरोप, 7 पर केस- ससुराल से ही भगा ले जाने का आरोप

Wed, 08 Jan 2025 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 10:40 AM IST
सार

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से पिछले वर्ष हुई थी। युवती के पिता का आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला युवक उसकी बेटी को ससुराल से भगा ले गया। जब इसकी शिकायत आरोपी के घरवालों से की गई तो वे जान से मारने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Youth from Kushinagar accused of kidnapping married woman, case against seven
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्षेत्र की नवविवाहिता को उसके मायके में रहने वाला युवक भगा ले गया। कुशीनगर निवासी नवविवाहिता के पिता की तहरीर पर उनके गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक और उसके परिवार के छह लोगों पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज करके जांच कर रही है।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से पिछले वर्ष हुई थी। युवती के पिता का आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला युवक उसकी बेटी को ससुराल से भगा ले गया। जब इसकी शिकायत आरोपी के घरवालों से की गई तो वे जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


युवती के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस सात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर विवाहिता की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed