फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Youth attacked with knife due to rivalry, serious

Gorakhpur News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

Mon, 14 Oct 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Youth attacked with knife due to rivalry, serious
कैंपियरगंज। क्षेत्र के बलुआ गांव के खाझा टोला में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश में युवक पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी कैंपियरगंज ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, खाझा टोला निवासी राममगन उपाध्याय का 27 वर्षीय पुत्र सोनू उपाध्याय रविवार को देर शाम मेंहदावल से घर जा रहे थे। वह गांव के समीप चहोरी सीवान में पहुंचे थे कि गांव के ही तीन-चार लोगों ने सीना, हाथ और पैर में कई जगह चाकू गोदकर घायल कर दिया गया। घायल सोनू ने पुलिस को चाकू मारने वालों का नाम शेष सिंह, मिथिलेश सिंह, दीपू सिंह आदि बताया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed