{"_id":"6887d9ebe30b403cb1002fec","slug":"gorakhpur-news-young-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1018774-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
पिपराइच क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया
पिपराइच। जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुरा बाजार में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। वह किराये के कमरे में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पूछताछ में पत्नी चांदनी ने पुलिस को खुदकुशी करने की बात कही। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना के पचपेड़वा निवासी गंगा चौहान (34) ने 10 वर्ष पहले अंतर जातीय प्रेम विवाह किया था। नौ वर्ष तक वह पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहने के बाद वापस लौटा। एक वर्ष से पिपराइच के तुरा बाजार में स्थित सीबी सिंह स्कूल के बगल में संतोष चौहान के मकान में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पत्नी चांदनी ने बताया कि सोमवार की दोपहर में वर्षा हो रही थी। वह दो बच्चों आनंद और अनिकेत को लेकर बरामदे में सो रही थी। नींद खुलने पर बगल के कमरे में देखा तो पति का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और थाने पर कॉल किया। चांदनी ने बताया कि उसका पति नशे का आदि था। पिपराइच थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।