{"_id":"68093f3eaee3469dda051ad0","slug":"gorakhpur-news-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-911216-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खजनी के छपिया गांव का मामला, पति पर दूसरी शादी करने का आरोप
भाई ने जहरीला पदार्थ देकर बहन को मारने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच
गीडा। खजनी इलाके के छपिया की अंकिता सिंह (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह शव कमरे में मिला। आरोप है कि पति बलवंत सिंह ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। घटना की सूचना पहुंचे भाई अजय सिंह ने बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। खजनी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
देवरिया सलेमपुर थाना विराज मार्ग के रहने वाले अजय सिंह ने बताया कि उनकी बहन अंकिता की शादी 12 वर्ष पहले छपिया के बलवंत सिंह से हुई थी। दोनों से एक बेटा और एक बेटी है। आरोप लगाया कि बहन को ससुराल में प्रताड़ित भी किया जा रहा था। पति समेत ससुराल वालों ने बहन से छुटकारा पाने के लिए जहरीला पदार्थ देकर मार दिया। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि मंगलवार रात अंकिता भोजन करने के बाद कमरे में सोने गई थी। सुबह बाहर नहीं आने पर कमरे में गए तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा था।
इस संबंध में खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी किसी भी तरफ से तहरीर नहीं पड़ी है।