{"_id":"67b0ed409d44ea2de10eb50f","slug":"gorakhpur-news-when-the-woman-interrupted-her-husbands-girlfriend-beat-her-and-broke-her-head-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-842531-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला ने टोका तो पति की प्रेमिका ने मारकर सिर फोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला ने टोका तो पति की प्रेमिका ने मारकर सिर फोड़ दिया
विज्ञापन
एम्स थाने में महिला ने दर्ज कराया पति की पूर्व प्रेमिका पर केस, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर। एम्स इलाके में रहने वाली एक महिला ने पति की पूर्व प्रेमिका पर हमला कर सिर फोड़ने व धमकी देने का केस दर्ज कराया। आरोप है कि पति की बातचीत बंद करा दी थी, जिससे नाराज होकर प्रेमिका घर आकर हमला कर दी है। एम्स पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एम्स इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि एक लड़की से पति का पुराना प्रेम संबंध था। दोनों के बीच में पहले बातचीत होती थी। इसे लेकर रोकटोक करने पर प्रेमिका घर पर आ गई और झगड़ा करने लगी। विवाद के बीच ही उसने डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो वह भाग निकली। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।