फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Water level of Saryu increased, 34 platforms of Muktipath in Barhalganj submerged in water

Gorakhpur News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, बड़हलगंज में मुक्तिपथ के 34 प्लेटफाॅर्म पानी में डूबे

Fri, 22 Aug 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Water level of Saryu increased, 34 platforms of Muktipath in Barhalganj submerged in water
केवल नौ प्लेटफाॅर्म पर ही हो पा रहे दाह-संस्कार
विज्ञापन

चिल्लूपार। बड़हलगंज क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को भी पांच सेंटीमीटर बढ़ गया। अब नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से मुक्तिपथ के 34 प्लेटफाॅर्म पानी में डूब गए हैं। केवल नौ प्लेटफॉर्म पर ही दाह संस्कार किया जा रहा है। अभी नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सरयू नदी में महीने भर से उतार चढ़ाव बना हुआ है। बरहज (देवरिया) गेज पर बृहस्पतिवार को सरयू नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। हालांकि राप्ती का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से काफी नीचे है। बढ़ते जलस्तर से सीमावर्ती गांव के लोगों में बाढ़ का डर सता रहा है।
विज्ञापन

सरयू के किनारे बसे बगहा देवार गांव के बचे घर और प्राथमिक विद्यालय कभी भी कटकर नदी में विलीन हो सकते हैं। सिंचाई विभाग व तहसील प्रशासन लगातार बंधों और तटवर्ती इलाकों की निगरानी करा रहा है। जहां भी कटान व रेनकट है उसे भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बरहज में सरयू खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। राप्ती नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है। बड़हलगंज में बाढ़ जैसी स्थिति अभी नहीं है। कर्मचारी अलर्ट पर हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

- वैभव सिंह अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड दो, सिंचाई विभाग, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed