{"_id":"673fa4b306d9d3a41f05d1f4","slug":"gorakhpur-news-vishal-massacre-accused-trying-to-escape-to-nepal-police-alert-on-the-border-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-754954-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल हत्याकांड: नेपाल भागने की फिराक में आरोपी, बाॅर्डर पर पुलिस चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल हत्याकांड: नेपाल भागने की फिराक में आरोपी, बाॅर्डर पर पुलिस चौकस
विज्ञापन
गोरखपुर। देवरिया में डीवीएनपीजी कॉलेज के छात्रनेता विशाल सिंह की हत्या में फरार चल रहे दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में हैं। बॉर्डर पुलिस को आरोपियों का फोटो भेजकर चौकन्ना कर दिया गया है। साथ ही शहर से होकर नेपाल बॉर्डर पर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले चिलुआताल और गुलरिहा थाने की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को देवरिया और बांसगांव क्षेत्र में कई जगहों पर पुलिस ने छापा मारकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि फरार दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में हैं। इसके बाद बृहस्पतिवार को दिनभर सर्विलांस टीम आरोपियों की लोकेशन पता करने में जुटी रही। दोनों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई जा रही है, जिससे कॉल डिटेल की जानकारी कर आरोपियों के करीबियों तक पुलिस पहुंच सके।
उधर, विशाल हत्याकांड की जांच करने स्पेशल टीम प्रभारी सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह देवरिया पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी। घटना से जुड़े कई तथ्य जुटाकर वह आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, विशाल सिंह की हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य को पकड़ने के लिए एडीजी केएस प्रताप ने स्पेशल टीम का गठन किया है। टीम का प्रभारी सीओ चौरीचौरा को बनाया गया है। सीओ के साथ टीम में तीन निरीक्षक, दो उप निरीक्षक भी शामिल किए गए हैं। टीम इस घटना से संबंधित प्रत्येक बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
वर्जन
मैंने देवरिया जाकर जांच पड़ताल की है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना में आरोपियों को जो भी शरणदाता होंगे, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा