{"_id":"68867f55c4a06cb1430e0b25","slug":"gorakhpur-news-violence-on-complaint-of-kidnapping-of-a-girl-case-filed-against-six-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1017032-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती के अपहरण की शिकायत पर मारपीट, छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती के अपहरण की शिकायत पर मारपीट, छह पर केस
विज्ञापन
गुलरिहा। इलाके के एक गांव की 19 वर्षीय युवती को पड़ोस के गांव का रमेश निषाद शादी करने के बहाने भगा ले गया। युवती की मां उलाहना देने आरोपी के घर गई तो उसे दौड़ा कर पीटा गया। युवती के मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू में लगी है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र की एक युवती की मां का आरोप है कि शुक्रवार रात आठ बजे रसूलपुर झुंगिया निवासी युवक रमेश निषाद अपने तीन साथियों प्रदीप, शनि व जोखन के साथ 19 वर्षीय बेटी को शादी करने के बहाने बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता अपनी छोटी बेटी व एक महिला के साथ युवक के घर पूछताछ करने गई तो पिटाई कर दी गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।