फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Villagers beat up a young man and his two friends who had come to meet his girlfriend.

Gorakhpur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक और उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 27 Sep 2025 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Villagers beat up a young man and his two friends who had come to meet his girlfriend.
गुलरिहा क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक बाइक की सीज, तीनों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

गुलरिहा। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव को पहुंचे उसके दो दोस्तों की भी लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया और बाइक सीज कर दी।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे गांव में एक युवक ईंटों के ढेर के पास छिपकर बैठा था। आहट मिलने पर लोगों ने चोर समझकर उसे घेरकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान युवक ने मोबाइल से फोन कर अपने दो दोस्तों को बुला लिया। कुछ देर बाद दोनों युवक बाइक से मौके पर पहुंच गए। पहले तो दोनों ने पकड़े गए युवक को पहचानने से इंकार कर दिया लेकिन जब ग्रामीणों ने सख्ती दिखाई तो हकीकत सामने आ गई कि तीनों आपस में दोस्त हैं और पिपराइच थाना क्षेत्र के नैयापार गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की भी पिटाई कर दी। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा बढ़ गया। सूचना पाकर गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से तीनों को किसी तरह छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------पकड़े गए तीनों युवक नैयापार, थाना पिपराइच के निवासी हैं। युवक का प्रेम प्रसंग का मामला होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके से बरामद बाइक सीज कर दी। शुक्रवार की सुबह तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
-रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed