फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UP Board exams begin, eight and a half thousand students absent on the first day

Gorakhpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन साढ़े आठ हजार विद्यार्थी अनुपस्थित

Tue, 25 Feb 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UP Board exams begin, eight and a half thousand students absent on the first day
कड़ी सुरक्षा में जिले के 199 केंद्रों पर हुई परीक्षा
विज्ञापन








गोरखपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले के 199 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो हुईं। पहले दिन दोनों पालियों में सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा संपन्न हुईं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 8,555 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हिंदी में 8,447 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बोर्ड परीक्षा में इस बार 10वीं में 69,229 और 12वीं 74,437 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन जिला कंट्रोल रूम, परिषद मुख्यालय, राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से परीक्षा की पल-पल की लाइव मॉनिटरिंग की गई। सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शासन की ओर से नामित राज्य स्तरीय मंडलीय पर्यवेक्षक आनंदकर, राज्य स्तरीय जनपदीय पर्यवेक्षक रामाज्ञा कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मंडलीय सचल दल एवं जनपदीय सचल दल ने किया। दोनों पाली की परीक्षाएं नकल विहीन, शांतिपूर्ण और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सख्त पहरा देखा गया।
विज्ञापन


पहली पाली में 10वीं हिंदी और 12वीं की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 69,229 परीक्षार्थियों में से 4,741 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान में कुल पंजीकृत 221 परीक्षार्थियों में से 28 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 12वीं की सामान्य हिंदी और साहित्यिक हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सामान्य हिंदी में कुल पंजीकृत 43,457 परीक्षार्थियों में से 2,046 और साहित्यिक हिंदी में कुल पंजीकृत 28,842 परीक्षार्थियों में से 6,401 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन










--
बोले परीक्षार्थी...



पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे थे, इसलिए थोड़ा तनाव था। पाठ्यक्रम के अनुसार ही प्रश्नपत्र आया था। परीक्षा अच्छी हुई है, इसमें अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।


- शगुन वर्मा, 10वीं, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज


पेपर अच्छा आया था। कुछ प्रश्नों के जवाब लंबे थे, जिन्हें लिखने में ज्यादा समय लगा। अब अगले पेपर में समय पर सभी प्रश्न हल करने की कोशिश करुंगी।

- राखी सैनी, 10वीं, एमपी बालिका इंटर कॉलेज


प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार आया था, व्याख्यात्मक प्रश्नों को हल करने में थोड़ा समय लगा। सभी प्रश्नों का हल किया है। 10वीं का अनुभव काम आया है।

- सुप्रिया तिवारी, 12वीं, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज


सुबह से परीक्षा को लेकर तनाव था, लेकिन पेपर उम्मीद के अनुसार आने पर सब गायब हो गया। कुछ प्रश्नों का उत्तर देने में समय लगा, लेकिन टाइम मैनेजमेंट के कारण सब कुछ समय पर हो गया।

- अंशिका राणा, 12वीं, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed