फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Uncle of the injured student files case against college manager and HOD

Gorakhpur News: घायल छात्र के चाचा ने कॉलेज के प्रबंधक और एचओडी के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sat, 27 Sep 2025 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Uncle of the injured student files case against college manager and HOD
मांग पूरा करने के बजाए छात्रों पर शीशा फेंक कर जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

उनवल नगर पंचायत वार्ड के सभासद हैं छात्रा के चाचा, इधर हादसे नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
सहजनवां। गीडा स्थित एक टेक्निकल कॉलेज में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान छात्रों के ऊपर गिरे शीशे के मामले में घायल छात्र के चाचा ने शिक्षक मनोज मिश्रा और अज्ञात प्रबंधन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कालेज में अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान विजय गुप्ता, विकास गुप्ता और दो छात्राओं पर छत से शीशा गिर गया था। चारों को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थी। निजी अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। इस मामले में चाचा श्रीप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके भतीजे विजय के ऊपर आरोपी शिक्षक मनोज मिश्र व प्रबंधन द्वारा चौथे मंजिल से शीशा फेंककर घायल कर दिया गया। सेक्टर सात में स्थित अस्पताल में उसे भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। भतीजे को कुल 12 टांके लगे है। नौ टांके पीठ पर और तीन टांके सिर पर लगे है। इसके पूर्व घटना की जानकारी होने पर वह कालेज पहुंचे तो छात्रों ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए शिक्षक और प्रबंधन के लोगों की ओर से शीशा फेंका गया। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आगे की जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--
छात्रों ने दोबारा किया प्रदर्शन, प्रबंधन को दो दिन का दिया समय
शुक्रवार को एक बार फिर कॉलेज के छात्रों ने सुबह 11 बजे क्लासरूम में एसी की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, वाहन पार्किंग की सुविधा और एक शिक्षक द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि बुधवार को जब उन्होंने कालेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत की, तो एक शिक्षक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकाया। बृहस्पतिवार को भी जब शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वह प्रदर्शन को बाध्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर कालेज के निदेशक डाॅ. एनके सिंह ने भी छात्रों से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। छात्र आंदोलित होकर कालेज परिसर बाहर निकलकर नौसढ़-कालेसर मार्ग को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस परिसर में भेज दिया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम सहजनवा केशरी नंदन तिवारी, सीओ गीडा एवं प्रशिक्षु आईपीएस अरुण कुमार दोपहर एक बजे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से करीब एक घंटे तक वार्ता की। इसके बाद दोपहर दो बजे छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को दो दिन का समय देते हुए धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed