फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tushar Striker beats Spare World Warrior by 27 runs

Gorakhpur News: तुषार स्ट्राइकर ने स्पेयर वर्ल्ड वारियर को 27 रनों से हराया

Sun, 19 Oct 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tushar Striker beats Spare World Warrior by 27 runs
गोरखपुर। नवल्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए गोरखपुर वेटरन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में तुषार स्ट्राइकर ने स्पेयर वर्ल्ड वारियर को 27 रन से मात दी। तुषार स्ट्राइकर के रामआशीष यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर तुषार स्ट्राइकर के कप्तान दुर्गेश चौधरी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने सात विकेट खोकर 186 रन बनाए। रामआशीष यादव ने 91, कप्तान दुर्गेश चौधरी ने 45 और पवन श्रीवास्तव ने 19 रन का अहम योगदान दिया। स्पेयर वर्ल्ड वारियर की ओर से आनंद पांडेय और जितेंद्र साहनी ने दो-दो विकेट, जबकि रामू, संतोष और धर्मेंद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पेयर वर्ल्ड वारियर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। संतोष यादव ने 50, वैभव प्रताप ने 28, रामू ने 18 और अमन श्रीवास्तव व अमित दुबे ने 15-15 रन बनाए। तुषार स्ट्राइकर की ओर से वैभव तिवारी ने तीन विकेट लिए, जबकि पवन यादव, अंकित जायसवाल, रामआशीष यादव और राहुल यादव ने एक-एक विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर राकेश मिश्रा ने तुषार स्ट्राइकर के रामआशीष यादव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed