फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: To avoid waterlogging in rainy season, first get the drains constructed

Gorakhpur News: बरसात में कहीं न हो जलभराव, पहले करा लें नालों का निर्माण

Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: To avoid waterlogging in rainy season, first get the drains constructed
विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन




गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि बरसात से पहले नालों का निर्माण कार्य पूरा करा लें। शहर में कहीं जलभराव न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर लें। बरसात के दौरान खुले में होने वाले निर्माण कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए उन कार्यों को समय से पहले पूरे कराएं।



सीएम योगी रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले में निर्माणाधीन सभी प्रमुख विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि हर परियोजना की उस विभाग स्तर पर और उसके बाद वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर पर 15 दिन की अवधि में पर्यवेक्षण और समीक्षा होनी चाहिए। कहा कि जिन परियोजनाओं में जमीन अधिग्रहण का मामला निस्तारित हो गया है, अब उनके निर्माण पर युद्ध स्तरीय ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन




--



गोड़धोइया का काम पहले पूरा कराएं



सीएम योगी ने कहा कि जून के दूसरे पखवाड़े से बारिश शुरू हो जाती है। उससे पहले यह तय करना होगा कि कहीं भी जलभराव न होने पाए। समय रहते सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने का निर्देश देने के साथ सीएम योगी ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना पर गंभीरता से ध्यान देकर इसे जल्द पूर्ण कराने का प्रयास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




नागरिक सुविधाओं पर दें ध्यान, समस्या निस्तारण में लाएं तेजी



मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें। शहरों और गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी नियमित और संवेदनशील ढंग से सुनवाई करें। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें।




सड़कों पर न खड़े हों वाहन



कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम थमना नहीं चाहिए। हर छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में पुलिस पैट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने और पीआरवी का रिस्पांस टाइम और उत्कृष्ट करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सड़कों पर गाड़ियां न खड़ी रहें। सभी वाहन तय पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों। ऑटो को भी उनके लिए निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed