फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tigress Malani's health is not improving... Kidney and liver are also bad

Gorakhpur News: बाघिन मैलानी की सेहत में सुधार नहीं... किडनी-लिवर भी खराब

Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tigress Malani's health is not improving... Kidney and liver are also bad
बर्ड फ्लू: राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल से 13 वन्यजीवों की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

संक्रमित होने के बाद मैलानी ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही
गोरखपुर। चिड़ियाघर में बाघिन मैलानी की सेहत में अभी खास सुधार नहीं हो रहा। उसके पैर ठीक से काम नहीं कर रहे, जिसकी वजह से वह खड़ी नहीं हो पा रही। मैलानी की किडनी और लिवर भी काफी हद तक खराब हो चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल से 13 वन्यजीवों की रिपोर्ट का चिड़ियाघर प्रशासन को इंतजार है।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन मैलानी बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गई थी। क्वारंटीन सेंटर में दो सप्ताह तक इलाज के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई, लेकिन संक्रमण की वजह से उसकी किडनी-लिवर काफी तक खराब हो चुके हैं। उसकी खुराक भी घट गई है। मैलानी की आंखें पहले से ही खराब हैं। अब वह चलने में भी लड़खड़ा रही है। उसके पैर ठीक से काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन

बाघिन मैलानी लखीमपुर खीरी के जंगलों में पैदा हुई थी। इसके बाद उसे लखनऊ चिड़ियाघर में रखा गया। 2021 में उसे लखनऊ से गोरखपुर प्राणि उद्यान लाया गया।
दरअसल, बाघिन मैलानी की उम्र भी ज्यादा हो गई है। वह इस समय करीब 13 वर्ष की है। आंख, किडनी, लिवर और पैर खराब होने की वजह से चिकित्सक उस पर खास ध्यान दे रहे हैं। चिड़ियाघर के उपनिदेशक और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाघिन की किडनी में सुधार हो रहा है। उसकी खुराक अब भी कम है। अस्पताल में रखकर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 वन्यजीवों की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव
चिड़ियाघर में बाघिन मैलानी, तेंदुए के शावक, हिमालयन गिद्ध समेत 35 वन्यजीवों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया। सीजेडए (सेंट्रल जू अथॉरिटी) के निर्देश पर शेरनी गौरी, तेंदुए, गैंडे, गिद्ध और हाथी गंगा प्रसाद का रविवार को नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द आ सकती है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्राणि उद्यान को दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed