फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three injured in knife attack over firecrackers dispute

Gorakhpur News: पटाखे छोड़ने के विवाद में चाकू से हमला, तीन घायल

Mon, 20 Oct 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three injured in knife attack over firecrackers dispute
खोराबार थाना क्षेत्र की घटना, दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन



जगदीशपुर। दिवाली की खुशियों के बीच पटाखे छोड़ने को लेकर हुई कहासुनी ने रविवार शाम खूनी रूप ले लिया। खोराबार थाना क्षेत्र के आरजी बसडीला गांव के खलवा टोला में पटाखे छोड़ने से नाराज कुछ युवकों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें तीनों (मोहन, आशीष, मनीषा) गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, आरजी बसडीला निवासी मोहन प्रजापति रविवार शाम करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान पास के एक युवक को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने दो साथियों को बुला लिया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने मोहन पर चाकू से हमला कर दिया। मोहन को बचाने पहुंचे उसके भाई आशीष और बहन मनीषा पर भी हमलावरों ने चाकू से वार कर दिया, जिससे तीनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed