फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three exams are special for the candidates, the station will be monitored by drones

Gorakhpur News: परीक्षार्थियों के लिए तीन परीक्षा स्पेशल, स्टेशन पर ड्रोन से होगी निगरानी

Sat, 06 Sep 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three exams are special for the candidates, the station will be monitored by drones
तीन होर्डिंग एरिया बनाए गए, अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे, आरपीएफ-जीआरपी रहेगी मुस्तैद
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। गोरखपुर आने-जाने के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से आजमगढ़, गोमतीनगर और वाराणसी सिटी के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावा स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही स्टेशन पर तैनात रेलकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी प्रवेश द्वार, द्वितीय श्रेणी प्रवेश द्वार तथा प्लेटफाॅर्म संख्या 9 के पास होर्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां आरपीएफ व जीआपी तैनात रहेगी। अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। गोरखपुर और बस्ती में हेल्प डेस्क बनाया गया है। आरपीएफ की क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। स्टेशन पर ट्रेन व व्यवस्था से जुड़ी सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज व प्रवेश-निकास द्वारों पर आरपीएफ व रेलवे स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



तीन दिन चलेंगी परीक्षा स्पेशल
05338 गोरखपुर-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 06 एवं 07 सितंबर को गोरखपुर से रात 8:00 बजे चलेगी और आजमगढ़ रात में 12:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05337 आजमगढ़-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 06 एवं 07 सितंबर को आजमगढ़ से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और गोरखपुर जं. शाम को 6:30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 05342 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 06 एवं 07 सितंबर को वाराणसी सिटी से सुबह 7:15 बजे चलेगी और गोरखपुर जं. दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी। 05341 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 06 एवं 07 सितंबर को गोरखपुर से शाम 5:00 बजे चलेगी और वाराणसी सिटी से रात 10.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed