फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three employees awarded 'Man of the Month' award for excellent work in NER

Gorakhpur News: एनईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन कर्मचारियों को ''मैन ऑफ द मंथ'' पुरस्कार

Wed, 27 Aug 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three employees awarded 'Man of the Month' award for excellent work in NER
महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले तीन रेलकर्मियों को ''मैन ऑफ द मंथ'' पुरस्कार मिला है। महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने इन्हें नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान पाने वालों में गोरखपुर के कांटावाला पद पर तैनात अजीत कुमार, वाराणसी के सिवान में ट्रैक मेंटेनर सुशील कुमार और इज्जतनगर मंडल के कासगंज स्टेशन पर तैनात लोको पायलट विजय सिंह शामिल रहे। इज्जतनगर मंडल के कासगंज स्टेशन पर लोको पायलट, सवारी पद पर कार्यरत विजय सिंह 13 मई को सारनाथ एक्सप्रेस लेकर जा रहे थे। पंतनगर-लालकुआं खंड के मध्य हेड लाइट के प्रकाश में हाथियों के झुंड को ट्रैक पार करते हुए देखकर तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। हाथियों के झुंड को पार करने के बाद ट्रेन को स्टार्ट किया। इस सतर्कता से एक संभावित घटना को रोका जा सका।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल के जगतबेला स्टेशन पर कांटावाला के पद पर कार्यरत कर्मचारी अजीत कुमार ने 10 मई को कार्य के दौरान जगतबेला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से लटकते हुए एक पार्ट को देखा जो पटरी से छू रहा था। सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद लटकते हुए पार्ट को सुरक्षित किया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना को बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के सिवान स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर पद कार्यरत सुशील कुमार ने 11 मई को दुरौंधा-पचरूखी के बीच की-मैन के रूप में ट्रैक पेट्रोलिंग के दौरान गुजर रही मालगाड़ी के चक्के से आग चिंगारी एवं धुआं निकलता देखा। तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना दुरौंधा स्टेशन मास्टर को दी एवं इसे सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed