{"_id":"6892565553f0337bfd002ca9","slug":"gorakhpur-news-there-was-a-ruckus-when-morning-walk-was-stopped-in-a-private-colony-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1027546-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निजी कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक रोका तो हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निजी कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक रोका तो हंगामा
विज्ञापन
- कॉलोनी के पदाधिकारियों ने गेट पर तैनात किए सिक्योरिटी गार्ड, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
- समिति के पदाधिकारियों ने बाहरी और अराजकतत्वों पर कॉलोनी में घूमने पर लिया फैसला
पादरी बाजार (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के महुआ तिराहा स्थित संत हुसैन नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह निजी कॉलोनी बताकर बुजुर्गों महिलाओं और पुरुषों को मॉर्निंग वॉक करने से रोक दिया गया। सिक्योरिटी गार्ड ने गेट के अंदर जाने नहीं दिया तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कॉलोनी के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान पदाधिकारियों ने सुबह 6 से 9 बजे तक कालोनी में मॉर्निंग वॉक करने की अनुमति दी। इसके बाद लोग घर लौट आए।
क्षेत्र के ज्योति लाल, रामाश्रय पांडेय, चंद्र प्रकाश पांडेय, राजकुमार गुप्ता, दीपचंद, जयप्रकाश और हरेंद्र राव ने बताया कि शहर का उत्तरी क्षेत्र इतना बड़ा होते हुए भी यहां पर कोई भी पार्क नहीं हैं। इसके चलते शिवपुर, सहबाजगंज, जंगल सालिकराम, पादरी बाजार समेत अन्य कालोनियों के लोग मॉर्निंग वॉक के लिए सड़क व प्राइवेट कॉलोनियों में जाते हैं।
गुलरिहा इलाके के बुजुर्ग अक्सर महुआ तिराहा स्थित संत हुसैन नगर कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। मंगलवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर गए तो वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने प्राइवेट कॉलोनी होने का हवाला देते अंदर जाने से रोक दिया। इसके चलते लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कॉलोनी के पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान पदाधिकारियों ने सुबह 6 से 9 बजे तक कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक करने की अनुमति दे दी। बताया गया कि समिति के पदाधिकारियों ने बाहरी और अराजकतत्वों के कॉलोनी में घूमने पर फैसला लिया था। विरोध पर सुबह के लिए अनुमति दी।
विज्ञापन
इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव ने बताया यहां के लोगों को टहलने के लिए काफी दिक्कत होती हैं। इस वार्ड में पार्क बनवाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा।