फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There was a dispute between husband and wife at night, then the neighbors did not hear the sound

Gorakhpur News: रात में पति-पत्नी में हुआ था विवाद, फिर पड़ोसियों ने नहीं सुनी आवाज

Wed, 08 May 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There was a dispute between husband and wife at night, then the neighbors did not hear the sound
गोरखपुर। रेलकर्मी राम कृपाल कुशवाहा के पत्नी संग खुदकुशी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर कमरे से शव को फंदे से नीचे उतारी। कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें रेलकर्मी ने दूसरी शादी कराने वाले अगुवा और ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। एक पन्ने पर पांच से छह लाइन में लिखे सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की शाम राम कृपाल ड्यूटी से घर पहुंचे तो फिर दोनों में विवाद शुरू हो गया। अक्सर ऊंची आवाज में उनके बीच होने वाली बहस अगल-बगल रहने वाले लोगों तक भी पहुंचती थी। रात में करीब 10 बजे तक उनके बीच विवाद हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने उनकी आवाज नहीं सुनी। रात करीब 12:30 बजे पुलिस की गाड़ी पहुंचने पर आसपास के लोगों को खुदकुशी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में लोहे की पाइप से डबल लेन के नायलाॅन की रस्सी से रोशन और सिंगल लेन नायलाॅन की रस्सी से राम कृपाल का शव लटका हुआ था। पुलिस ने कमर से बरामद सुसाइड नोट में उसने शादी करवाने वाले दिनेश नामक व्यक्ति और ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जमीन से छू रहे थे दोनों के पांव

फंदे से लटक रहा रेलकर्मी और उसकी पत्नी के पैर कमरे में जमीन से छू रहा था। राम कृपाल का पैर मुड़ा हुआ था। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने अंदेशा जताया कि कमरे में स्टूल पर चढ़कर पहले पत्नी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की। इसके बाद रेलकर्मी रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। सूचना पर शाहपुर पुलिस फील्ड यूनिट के साथ रात करीब 12:30 बजे मौके पर पहुंची और दरवाजा खोल कर दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। दोनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग आया है।
----
दूसरी पत्नी को नहीं हो रही थी संतान


रामकृपाल जब भी दफ्तर से काम कर घर लौटते थे तो वे अपने दोनों बच्चों के साथ थोड़ा वक्त गुजारते थे। बच्चों को वे इतना दुलार-प्यार करते थे कि यह देख दूसरी पत्नी रोशनी को जलन होती थी। इस बात को लेकर अक्सर घर में विवाद भी होता था। इसकी एक वजह यह भी सामने आई है कि शादी के दो साल बीत जाने के बाद भी रोशनी को संतान नहीं हो रहे थे। हालांकि, इसके लिए वे डॉक्टर से इलाज भी करा रहे थे।
------
पापा के प्यार करने पर मां होती थी नाराज, खाना खिलाकर लगा ली फांसी
फोटो
- बेटे कृष्णा ने पुलिस को सुनाई रात की दास्तां
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बचपन में ही मां का साया सिर से छिनने के बाद राम कृपाल अपने दोनों बच्चों से बेेहद प्यार करते थे। वह
जब भी दफ्तर से काम कर घर लौटते थे तो दोनों बच्चों के साथ थोड़ा वक्त गुजारते थे। बच्चों को वे इतना दुलार-प्यार करते थे कि उन्हें मां की कमी महसूस न होने पाई। बच्चों के प्रति उनका यह प्यार दूसरी पत्नी रोशनी को रास नहीं आता था। इस बात को लेकर अक्सर घर में विवाद भी होता था।

बेटा कृष्णा ने पुलिस को बताया कि रात में काफी देर तक मम्मी-पापा के कमरे से लड़ाई होने की आवाज आती रही। रात करीब 9:30 बजे पापा खुद पास आए और खाना खिलाए। हम लोगों को बिस्तर पर सुलाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। कमरे में कुछ देर तक उनके बीच आवाज आती रही फिर अचानक से सबकुछ शांत हो गया।
पहले तो लगा कि दोनों लोग सो गए, लेकिन कुछ देर बीत जाने के बाद जब वह कमरे की तरफ गए तो देखा कि दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने पापा के मोबाइल पर बड़े पिता रामजनम को फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कुछ दूरी पर रहने वाले अपने रिश्तेदार को इस बारे में बताया।
रिश्तेदार क्वार्टर पर पहुंचे और कमरे में दोनों को फंदे से लटका देख चौकीदार के माध्यम से घटना की सूचना कौवाबाग पुलिस चौकी को दी। थोड़ी देर बाद पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची।
-----
दूसरी बार मासूमों के सिर से छीना मां का आंचल



राम कृपाल अपने दोनों बच्चों से बेहद प्यार करते थे। पहली पत्नी की मौत के बाद मां के प्यार की कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने दूसरी शादी की, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। इसे लेकर अक्सर वह परेशान रहते थे। पति पत्नी की आत्महत्या से जहां दोनों बच्चे अनाथ हो गए। वहीं दोनों मासूमों की जिंदगी में दूसरी बार मां का आंचल छिन गया। एक पिता ने अपने दोनों बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए जिस महिला को घर लाया वही महिला जान की दुश्मन बन गई। 2022 में पत्नी की मौत होने पर मासूम कृष्ण की उम्र 8 साल थी जबकि बेटी की वर्ष 6 थी।

-----
रविवार को गांव गया था राम कृपाल
भाई के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई रामजनम ने बताया कि रविवार को वह गांव गया था। खेती बारी में हाथ बंटाने के बाद वह गोरखपुर आ गया। एक बार भी उसने अपनी परेशानी साझा नहीं की। राम कृपाल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई कुंज बिहारी दिल्ली में रहते हैं। जबकि उससे छोटे भाई रामजनम गांव में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed