फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There may be a change in the design of the zoo enclosures

Gorakhpur News: चिड़ियाघर के बाड़ों के डिजाइन में हो सकता है बदलाव

Fri, 23 May 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There may be a change in the design of the zoo enclosures
वन्यजीवों की मौत की जांच करने आई थी शासन की हाई लेवल कमेटी
विज्ञापन




टीम रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी



गोरखपुर। चिड़ियाघर में शासन की उच्चस्तरीय कमेटी की जांच बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। टीम अस्पताल, आइसोलेशन वार्ड और जानवरों को एक-दूसरे के करीब रखने पर संतुष्ट नहीं दिखी। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। माना जा रहा कि इसके बाद चिड़ियाघर के बाड़ों के डिजाइन में बदलाव हो सकता है।



दो दिन में टीम ने चिड़ियाघर की हर एक व्यवस्था देखी। अस्पताल में इलाज, क्वारंटीन सेंटर, नाइटसेल और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था से टीम संतुष्ट नहीं दिखी। टीम ने जिम्मेदारों से सवाल किया कि- अगर एक साथ कई जानवर बीमार हो गए तो आइसोलेट कैसे करेंगे और उनका इलाज कैसे होगा, संक्रमण किस तरह से रुकेगा। इस पर जिम्मेदार जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन




इसके बाद टीम ने रिपोर्ट तैयार करते हुए पूरे अस्पताल के एक-एक वार्ड का जायजा लिया। टीम में वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) से डॉ. पराग निगम, आईवीआरआई बरेली से डॉ. एम करिकलन, डब्ल्यूआईआई के रिटायर्ड हेड वाइल्ड लाइफ हेल्थ और उत्तराखंड के रिटायर्ड प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. पीके मलिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, चिड़ियाघर के जानवरों सहित पक्षियों और मृत कौओं के रिपोर्ट का इंतजार चिड़ियाघर प्रशासन कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही बर्ड फ्लू संक्रमण की सही जानकारी चिड़ियाघर प्रशासन को हो सकेगी।






चिड़ियाघर में बनेगा बड़ा आइसोलेशन वार्ड



टीम ने अस्पताल में देखा कि यहां नौ तेंदुए रखे गए हैं। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटर में बाघिन मैलानी रखी गई है। इसके अलावा तेंदुए के बगल में सनक्नयोर पक्षी रखे गए हैं। आइसोलेशन वार्ड के ठीक बगल में भी जानवरों के लिए बाड़ा बना है। ऐसी स्थिति में अगर इलाज के दौरान किसी जानवर को आइसोलेट किया गया तो बगल में वाले जानवरों को भी संक्रमण का खतरा रहेगा। इस पर टीम ने हैरानी जताई। माना जा रहा है कि अस्पताल में एक अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। टीम ने दो दिनों के मंथन के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली है। चिड़ियाघर का यह अस्पताल प्रदेश के सबसे छोटे अस्पतालों में शुमार है।



----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed