फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than Rs 45 lakh was stolen from the shop of Khantu Shyam Distributor in Gorakhpur.

Gorakhpur News: होलसेल शॉप से 45 लाख रुपये की चोरी, शाम को समय से बंद कर गए थे घर- सुबह आए तो उड़ गए होश

Wed, 23 Oct 2024 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2024 12:33 PM IST
सार

अविरल मोदी और उनके पार्टनर पवन टिबड़ेवाल ने मिलकर दुर्गाबाड़ी पर शॉप खोली है। सोमवार को समय से दुकान बंद कर मालिक व स्टाफ घर चले गए। सुबह सूचना पर अविरल स्टाफ के साथ दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा था। उन्होंने कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि सुबह आठ बजे सूचना मिली कि शॉप का ताला टूटा है।

विज्ञापन
More than Rs 45 lakh was stolen from the shop of Khantu Shyam Distributor in Gorakhpur.
चोरी की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी दुकान पर पहुंच जानकारी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

दुर्गाबाड़ी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खाटू श्याम डिस्ट्रीब्यूटर इलेक्ट्रिक होल सेल शॉप से 45 लाख रुपये और सोने व चांदी के सिक्के चोरों ने उड़ा दिए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर दाउदपुर निवासी अविरल मोदी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। अविरल मोदी और उनके पार्टनर पवन टिबड़ेवाल ने मिलकर दुर्गाबाड़ी पर शॉप खोली है। सोमवार को समय से दुकान बंद कर मालिक व स्टाफ घर चले गए। सुबह सूचना पर अविरल स्टाफ के साथ दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा था। उन्होंने कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि सुबह आठ बजे सूचना मिली कि शॉप का ताला टूटा है।
विज्ञापन
 

More than Rs 45 lakh was stolen from the shop of Khantu Shyam Distributor in Gorakhpur.
एसपी सिटी ने दुकान की निरीक्षण भी किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखा नकद 45 लाख 40 हजार रुपया गायब था। साथ ही आठ सोने और 18 चांदी के सिक्के भी नहीं थे। तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सीओ ओंकार तिवारी ने बताया कि मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।

व्यापारियों ने की बैठक, जल्द पर्दाफाश की मांग : खाटू श्याम डिस्ट्रीब्यूटर इलेक्ट्रिक की होलसेल शॉप पर चोरी की घटना को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान सभी व्यापारियों ने इस घटना का जल्द पर्दाफाश कर चोरों को पकड़ने की मांग की।

इस दौरान दुकान मालिक पवन टिबड़वाल, अमित टिबड़वाल, अब्दुल मेराज खान, गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष नितिन जायसवाल, गोरखपुर इलेक्ट्रिक एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed