{"_id":"6906705ac6765b052d006f46","slug":"gorakhpur-news-theft-by-breaking-the-lock-of-a-gorakhpur-businessmans-hardware-agency-gorakhpur-news-c-7-hsr1003-1120463-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के व्यापारी की हार्डवेयर की एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के व्यापारी की हार्डवेयर की एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी
Sun, 02 Nov 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बेतियाहाता निवासी व्यापारी की खलीलाबाद के नेदुला तिराहे पर है एजेंसी, डीबीआर भी उठा ले गए चोर
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला स्थित गोरखपुर के एक व्यापारी की हार्डवेयर की एजेंसी का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और सामान उड़ा दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी उठा ले गए।
बता दें कि, गोरखपुर बेतियाहाता के निवासी विपुल और विजय रुंगटा की कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला बाईपास पर हार्डवेयर की एजेंसी है। विपुल ने बताया कि वह लोग शुक्रवार रात में दुकान बंद करके गोरखपुर चले आए। एजेंसी के पीछे बने क्वार्टर में तीन कर्मचारी मौजूद थे। सुबह जब सफाई करने वाली महिला आई तो उसने दुकान का ताला टूटा देख क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों को सूचना दी।
व्यापारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद खलीलाबाद आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और साक्ष्य एकत्रित किए। उन्होंने बताया कि दुकान के गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये नकदी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और अन्य सामान गायब हैं। इस संबंध में कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।