फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The reward was worth Rs 10 thousand, the fraudster kept working in the postal department.

Gorakhpur News: 10 हजार रुपये का था इनामी, डाक विभाग में जालसाज करता रहा काम

Tue, 14 Jan 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The reward was worth Rs 10 thousand, the fraudster kept working in the postal department.
चौरीचौरा थाने से एक साल से वांछित जालसाज पप्पू यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

चौरीचौरा थाने का ही दुष्कर्म के मामले में वांछित चंदन सिंह ने भी कुशीनगर कोर्ट में किया सरेंडर
चौरीचौरा पुलिस की लापरवाही से दो इनामी वांछित ने कोर्ट में किया सरेंडर
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाने से एक साल से वांछित 10 हजार के इनामी जालसाज रामानंद उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हैरान करने वाली बात है कि इस दौरान भी जालसाज डाकघर सरदारनगर के अंतर्गत बसडीला गांव में पोस्टमैन के पद पर बना रहा। विभाग ने न तो खोज खबर ली ना ही कोई कार्रवाई की। एक साल तक पुलिस को चकमा देकर जब जालसाज ने सरेंडर किया तब विभाग ने उसके खिलाफ लिखा पढ़ी शुरू की है।
चौरीचौरा पुलिस के लिए सोमवार का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा। अलग-अलग मामलों में थाने से वांछित चल रहे इनामी बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जालसाजी में रामानंद उर्फ पप्पू यादव ने सिविल कोर्ट और दुष्कर्म के मामले में भागा बदमाश चंदन सिंह ने कुशीनगर में कोर्ट में सरेंडर किया। कई लोग चौरीचौरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के लिए रामानंद की थी जालसाजी
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के रामानंद उर्फ पप्पू यादव पर बाल बुजुर्ग गांव के पप्पू यादव ने जालसाजी का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उनके लड़के तेज प्रताप यादव को भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर पप्पू यादव ने 7.30 लाख रुपये ले लिया था। काम नहीं होने पर जब रुपया वापस मांगा तो एक्सिस बैंक का एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। केस दर्ज होने के बाद से ही एक साल से पप्पू भागा हुआ था। इसके खिलाफ छह अन्य लोगों ने भी नौकरी के नाम पर रुपये लेने की शिकायत थाने पर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर
चौरीचौरा थाने में कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग निवासी चंदन सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये इनाम रखा गया था। इसके बाद पुलिस उसे खोजती रही, वह कुशीनगर में कोर्ट में एक दूसरे मामले में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed