{"_id":"67d5d2fd14ca16544b08f685","slug":"gorakhpur-news-the-last-rites-were-performed-by-saying-that-someone-elses-body-was-that-of-a-sadhu-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-871052-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किसी दूसरे के शव को दुखी का बता कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किसी दूसरे के शव को दुखी का बता कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
लापरवाही: बीआरडी मेडिकल कॉलेज मोर्चरी से लापता शव का मामला, अब दफनाई लाश को पुलिस निकलवाएगी
सहजनवां के एक युवक की जगह दुखी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज मोर्चरी से गुलरिहा इलाके के दुखी का शव लापता होने के मामले में जबरदस्त लापरवाही सामने आई है। पता चला है कि सहजनवां के एक 25 वर्षीय युवक के शव की जगह दुखी का पोस्टमार्टम करवाकर उसे 12 मार्च को राजघाट में अज्ञात में दफना दिया गया। अब रविवार को राजघाट से शव निकलवाकर पुलिस परिजनों से पहचान कराने की तैयारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सहजनवां में आठ मार्च को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की। पता न चलने पर अज्ञात मानते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। 72 घंटे पूरे होने के बाद जब शिनाख्त नहीं हो पाया, तब नियमानुसार, सहजनवां पुलिस 12 मार्च को युवक का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने पहुंची। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सील पैक शव मिला। इसे राजघाट पर पुलिस ने दफनवा दिया।
इसके बाद 13 मार्च को सहजनवां के मईला गांव से रामवृक्ष यादव पहुंचे। उन्होंने फोटो के आधार पर ट्रेन से कटने वाले युवक की पहचान अपने बेटे राहुल यादव (25) के रूप में की। तब पुलिस ने उनके बेटे को दफनाए जाने की जानकारी दी। बता दें कि परिजनों की जानकारी न होने पर अज्ञात में मिले शव को पुलिस जमीन में दफन कराती है।
विज्ञापन
मोर्चरी हाउस में रखा है युवक का शव
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को अचानक 70 वर्षीय दुखी के लापता होने के बाद कागजात में लिखा-पढ़ी की जांच हुई। इस दौरान कई अज्ञात शव को दिखाकर दुखी के परिजनों से शिनाख्त कराई गई। इस दौरान ही सहजनवां के युवक का शव मिला है। वहीं रिकॉर्ड में उसका पोस्टमार्टम होने की बात लिखी गई है।
मंगलवार को बुलाए गए दोनों परिवार
मंगलवार को रामवृक्ष यादव को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया, ताकि शव की शिनाख्त कराई जा सके। साथ ही दुखी के परिजनों को भी बुलाया गया है। उनसे राजघाट में जमीन में दफनाए गए शव को बाहर निकालकर पहचान कराई जाएगी।