फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The land dispute that started six years ago ended two years ago

Gorakhpur News: छह साल पहले शुरू जमीन का विवाद दो साल पहले हो गया था खत्म

Mon, 25 Nov 2024 05:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The land dispute that started six years ago ended two years ago
गोरखपुर। सिकरीगंज के कनौली गांव में हुए बवाल की वजह छह साल पहले चचेरे भाई श्रवण और महातम यादव के बीच जमीन का विवाद है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच दो साल पहले पटीदार झीनक ने अपने हिस्से की जमीन को दोनों पक्षों को देकर शांत करा दिया था लेकिन अंदर ही अंदर मनमुटाव चल रहा था। रविवार को आमने-सामने पड़ने पर बाइक को पीछे करने का विवाद दिन में ही शुरू हुआ और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना देने के बाद पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाकर एक पक्ष के लोग भड़क गए। दरोगा व सिपाही पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरोपी श्रवण के बाबा तीन भाई रामसमुझ, फूलचंद और झीनक थे। श्रवण के बाबा फूलचंद और महातम के बाबा रामसमुझ थे। झीनक की कोई औलाद नहीं थी। उनके हिस्से की जमीन को लेकर ही श्रवण व महातम में विवाद चल रहा था। छह साल पहले दोनों में मारपीट हुई थी। मामले में केस दर्ज हुआ था। दो साल पहले झीनक ने अपने हिस्से की जमीन को दोनों में आधा-आधा बांट कर विवाद को खत्म कर दिया। लेकिन, उनके अंदर मनमुटाव जारी रहा। रविवार को बाइक को आगे-पीछे करने के विवाद में फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पहली बार श्रवण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर चली गई। पुलिस के जाने के बाद राजन पक्ष के लोग पहुंचे और श्रवण के घर पर ईंट पत्थर चलने लगा। वह फिर पुलिस को सूचना देने लगे। महज एक से दो किमी दूरी पर चौकी से पुलिस के विलंब से पहुंचने पर वह भड़क उठे।
विज्ञापन

-----
पुलिस ने दोनों पक्ष पर दर्ज किया केस, दो गिरफ्तार
पुलिस ने 15 नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल है। देर शाम को पुलिस ने एक पक्ष से श्रवण और दूसरे पक्ष से राज यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed