फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The fraudster absconded with the purse and jewellery.

Gorakhpur News: जालसाज लेकर फरार हो गए पर्स और गहने

Sat, 30 Nov 2024 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The fraudster absconded with the purse and jewellery.
गोरखपुर। राजघाट इलाके के गीताप्रेस रोड स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने गई महिला के गहने जालसाज लेकर फरार हो गए। महिला को साधु के वेष में शख्स ने राधे-राधे बोलकर रोका और पहले दस रुपये लिए। फिर रुपये वापस करने के बाद चेहरे पर पानी का छींटा मारा। इसके बाद महिला ने खुद ही पर्स में अपने गहने रखकर उन्हें सौंप दिए। थोड़ी देर बाद जब महिला को जालसाजी का अहसास हुआ तो उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबकि, राजघाट के बसंतपुर मछली गली निवासी श्रीनाथ जायसवाल की पत्नी अनीता जायसवाल ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह गीताप्रेस रोड पर खरीदारी करने के लिए गई थीं। माया टाॅकीज के सामने पहुंचीं कि दो युवक मिले। राधे-राधे बोलकर उनसे 10 रुपये मांगे।
विज्ञापन

इसके बाद रुपये वापस करते हुए बोले-मैं रुपये नहीं लूंगा। तुम छोटी बहन हो, मैं मथुरा का रहने वाला हूं। इस बीच उनमें से एक ने महिला के ऊपर पानी छिड़का और बोला कि अपने सब जेवर निकालकर छोटे बैग में रखकर मुझे दे दो। तुम्हारा मंगल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बातों में महिला ऐसी उलझी कि उसने एक बैग में झुमका, अंगूठी व अन्य जेवर रखकर उसे सौंप दिए। थोड़ी देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed