{"_id":"686439b1b0355c47e1035f8d","slug":"gorakhpur-news-the-convoy-stopped-after-seeing-the-children-the-president-said-how-are-you-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-988484-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चों को देखकर रुक गया काफिला...राष्ट्रपति बोलीं- कैसे हो आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चों को देखकर रुक गया काफिला...राष्ट्रपति बोलीं- कैसे हो आप
विज्ञापन
मोहद्दीपुर, पैडलेगंज और असुरन चौराहे पर गाड़ी से उतरकर महामहिम ने अभिवादन किया स्वीकार
राष्ट्रपति ने बच्चों को चॉकलेट भी दी, बोलीं-खूब पढ़ो और आगे बढ़ो
गोरखपुर। आयुष विश्वविद्यालय जाते समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान मोहद्दीपुर, पैडलेगंज और असुरन चौराहे पर गाड़ी से उतरकर महामहिम ने अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने बच्चों से पूछा-कैसे हो आप। राष्ट्रपति से मिलकर बच्चे काफी खुश नजर आए। इस दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को चॉकलेट भी दी। कहा कि खूब पढ़ो और आगे बढ़ो।
मोहद्दीपुर में राष्ट्रपति का काफिला एकाएक रंगबिरंगी पोशाक पहने बच्चों को देखकर रुक गया। महामहिम वाहन से उतरीं और बच्चों के बीच जाकर उनसे बातचीत की। उनका हालचाल पूछा। स्कूल का नाम जाना और साथ में चॉकलेट भी बांटी। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर खूब पढ़ने और आगे बढ़ने का आशीष भी दिया। बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए यह मुलाकात बेहद यादगार बन गई।
इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला पैडलेगंज चौराहे पर बच्चों और शिक्षकों को देखकर रुक गया। राष्ट्रपति गाड़ी से उतरीं और करीब 50 मीटर पैदल चलकर बच्चों और शिक्षकों से मिलने पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। बच्चों ने तिरंगा लहराकर उनका जोरदार स्वागत किया। चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर नगर की प्रधानाध्यापिका इंद्रावती सिंह, प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ की शिक्षिका ममता पांडेय, शिक्षिका रेनू यादव और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर नगर के तीन बच्चों को राष्ट्रपति से चॉकलेट प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। अनुज कश्यप, काजल निषाद और प्रिंस साहनी ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमसे पूछा कि कौन से स्कूल में पढ़ते हो। हमने उन्हें बताया। उन्होंने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करना।
विज्ञापन
काफिला असुरन चौक पहुंचने वाला था कि 50 मीटर पहले सड़क किनारे हाथ में तिरंगा लिए बच्चों को देख राष्ट्रपति रुक गईं। गाड़ी से उतरकर लगभग 50 मीटर असुरन चौराहे तक पैदल चलते हुए किनारे खड़े सभी बच्चों और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति पैदल चलने के दौरान बड़े ही आत्मीयता के साथ बच्चों को देखकर मुस्कुरा रही थीं। हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी स्वीकार कर रही थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी भी राष्ट्रपति के साथ थे। इसके बाद असुरन चौराहे पर राष्ट्रपति अपनी गाड़ी में बैठकर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लिए निकल गईं।
जगह-जगह हुआ स्वागत
इसके पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का असुरन चौक से लेकर खजांची चौराहे तक बड़े ही गर्मजोशी से शहरवासियों ने स्वागत किया। युवक, युवतियां, नागरिक और स्कूली बच्चे उत्साह में ''''''''''''''''भारत माता की जय'''''''''''''''' के नारे लगा रहे थे। राष्ट्रपति ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। असुरन चौराहे पर छात्र पेंसिल से बनाई राष्ट्रपति का फोटो हाथ में लिए थे। हाथ में तिरंगा झंडा लिए छात्र लगातार नारे लगा रहे थे। असुरन चौराहे पर ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल शालीग्राम के छात्रों ने कालबेलिया नृत्य किया। एचएन सिंह चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोनभद्र से आए कलाकारों ने ढोलक बजाकर बारहसिंघा नृत्य किया। राप्तीनगर चौराहे पर जंगल छत्रधारी के सरकारी विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रपति के काफिले के आते ही तिरंगा हिलाकर अभिवादन किया। राष्ट्रपति के फ्लीट रूट के किनारे जगह-जगह विभिन्न विद्यालयों के बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं खड़े रहे। वहीं, खजांची चौराहे पर गाजीपुर से आए कलाकारों ने धोबिया नृत्य कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।