फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teachers have not been paid for examination funds for three years, a memorandum was submitted.

Gorakhpur News: शिक्षकों को परीक्षा मद में तीन साल से नहीं हुआ भुगतान, सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Oct 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teachers have not been paid for examination funds for three years, a memorandum was submitted.
परीक्षा ड्यूटी, मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका बंडल पहुंचाने का बकाया है भुगतान
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्राचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने परीक्षा मद में लंबित विभिन्न देयकों के भुगतान की मांग की। कुलपति ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी भुगतान कर दिए जाएंगे।

परिषद के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी पाल ने बताया कि कॉलेजों के शिक्षकों को तीन साल से परीक्षा ड्यूटी का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं कॉलेज ही संबंधित नोडल केंद्रों तक पहुंचाते हैं। तीन वर्षों से उसका भी भुगतान नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में शिक्षकों को परीक्षा मूल्यांकन का भी भुगतान अब तक नहीं हो सका है। भुगतान नहीं होने से शिक्षकों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। कुलपति ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द भुगतान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा फॉर्म पूरा करने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया। वेबसाइट में जटिलताओं का जिक्र करते हुए परीक्षा फॉर्म पूरित करने की प्रक्रिया सरल बनाए जाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉ. भूपेश सिंह, डॉ. केपी चौरसिया, डॉ. सर्वेश दुबे व डॉ. बलराम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed