फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tantrik was bringing a dead person back to life, police caught him

Gorakhpur News: मर चुके व्यक्ति को जिंदा कर रहे थे तांत्रिक, पहले शव पूरब पश्चिम किया- फिर पढ़ने लगा था किताब

Sun, 22 Sep 2024 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 11:30 AM IST
सार

चौरी चौरा के छोटकी बरही भरटोलिया निवासी लोरिक (48) पुत्र बीरा कई माह से बीमार चल रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन व गांव के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी की सूचना पर दूसरे धर्म की दो महिलाएं व एक पुरुष यहां पहुंच गया। तीनों ने लोरिक को जिंदा करने का दावा करने लगे।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Tantrik was bringing a dead person back to life, police caught him
मृत शरीर के पास पुस्तक पढ़ता तथाकथित तांत्रिक युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरदार नगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा में शनिवार को एक व्यक्ति की बीमारी से मौत होने के बाद उसके घर कथित तांत्रिक दो महिलाएं और एक पुरुष पहुंचा। उन्होंने मृत व्यक्ति को जिंदा करने का दावा किया। दो घंटे तक शव के पास एक धार्मिक पुस्तक पढ़ते रहे, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। तभी किसी ने पुलिस बुला दी। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले गई, पूछताछ के बाद शांति भंग में चालान कर छोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौरी चौरा के छोटकी बरही भरटोलिया निवासी लोरिक (48) पुत्र बीरा कई माह से बीमार चल रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन व गांव के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी की सूचना पर दूसरे धर्म की दो महिलाएं व एक पुरुष यहां पहुंच गया। तीनों ने लोरिक को जिंदा करने का दावा किया। इसके बाद यह सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


आस-पास के गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि इन तांत्रिकों ने सबसे पहले शव की दिशा बदलकर उसे पूरब-पश्चिम किया। इसके बाद एक धार्मिक पुस्तक हाथ में लेकर पढ़ने लगे, इधर-उधर काफी देर तक चक्कर भी लगाया। इसी बीच पुलिस पहुंचकर तीनों को पकड़कर थाने ले गई। गांव में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि आखिर तीनों लोरिक के घर ही क्यों पहुंचे, वे उसको पहले से जानते थे तो अंजान क्यों बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह इस तरह की सूचना मिली थी। पुलिस ने दो महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके बाद उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed