फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Surveillance increased near Durga pandals, three miscreants arrested

Gorakhpur News: दुर्गा पंडालों के पास बढ़ी निगरानी, दबोचे गए तीन मनचले

Mon, 29 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Surveillance increased near Durga pandals, three miscreants arrested
बुढि़या माता मंदिर के पास से एम्स थाना पुलिस ने एक मनचले को पकड़ा
विज्ञापन

कैंट और रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने पंडाल के पास से किया गिरफ्तार
गोरखपुर। नवरात्र को देखते हुए पुलिस ने माता के मंदिर और पंडालों के आसपास गस्त बढ़ा दी है। मंदिर और पंडाल में पूजा कर रहीं महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने वाले तीन मनचलों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों पर एम्स, रामगढ़ताल और कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एम्स क्षेत्र के कुसम्ही कोठी निवासी पिंटू निषाद, कैंट क्षेत्र के बिलंदपुर निवासी मनीष चौहान और खोराबार क्षेत्र के बेलवार निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई।
दरोगा राजकुमार ने एम्स थाने में तहरीर देकर बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुढि़या माता मंदिर से आम बाग नर्सरी जाने वाले रास्ते विनोद वन में रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत कर रहा है। इससे आने जाने वाली महिलाएं असहाय महसूस कर रही हैं। मौके पर पहुंचकर पिंटू निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक आशीष कुमार दुबे ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि दुर्गा पंडाल का निरीक्षण व शांति व्यवस्था कायम करने के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति शिव मंदिर बिलंदपुर के पास आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है। मौके पर पहुंच कर आरोपी मनीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह उप निरीक्षक शिखा सोनी ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर बताया कि नौका विहार पर गस्त के दौरान सूचना मिली कि सर्किट हाउस के पास एक व्यक्ति आती-जाती लड़कियों व महिलाओं को देखकर हरकतें कर रहा है। मौके पर पहुंच कर पिंटू निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर और पंडालों के आसपास पुलिस की टीमें लगातार गस्त कर रही हैं। मनचलों को पकड़कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed