फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: State level senior prize money wrestling competition from today at Gorakhnath temple

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता आज से

Mon, 28 Jul 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: State level senior prize money wrestling competition from today at Gorakhnath temple
प्रदेशभर के 300 पहलवान प्रतियोगिता में ले रहे हैं भाग
विज्ञापन


खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे उद्घाटन, कल मुख्यमंत्री करेंगे समापन
गोरखपुर। नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सोमवार से शुरू होगी। इसमें विश्व स्तरीय पहलवानों समेत 300 से अधिक पहलवान प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे। मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी होंगे।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व वीर अभिमन्यु तीन वर्गों में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती छात्रावासों, स्पोर्ट्स कॉलेजों समेत कई जिलों के पहलवान भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 51 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को एक लाख रुपये नकद, गदा व प्रमाणपत्र और उप विजेता को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। केसरी और कुमार दोनों की स्पर्धाओं में तृतीय पुरस्कार के रूप में दो-दो पहलवानों को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा। तृतीय पुरस्कार के रूप में दो पहलवानों को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed