फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, SpiceJet flights to Mumbai-Delhi resume

स्पाइसजेट ने की वापसी: मुंबई-दिल्ली के लिए गोरखपुर से उड़ानें फिर शुरू, जानिए पूरा शेड्यूल

Mon, 16 Dec 2024 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2024 10:49 AM IST
सार

शुक्रवार को दिल्ली से 165 यात्री गोरखपुर पहुंचे, जबकि 160 यहां से दिल्ली गए। मुंबई से 186 यात्री गोरखपुर आए। 190 यात्री मुंबई जाने के लिए रवाना हुए। स्पाइसजेट के स्टेशन प्रबंधक यशवंत सिंह ने पहले टिकट खरीदने वाले यात्रियों का स्वागत किया और उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, SpiceJet flights to Mumbai-Delhi resume
गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट का टिकट काउंटर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

स्पाइसजेट ने शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दीं। पहले दिन दोनों फ्लाइट में 701 यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की कम संख्या का हवाला देकर बीते एक फरवरी को स्पाइसजेट ने इन उड़ानों को बंद कर दिया था। यहां का कार्यालय अयोध्या शिफ्ट कर दिया था।

विज्ञापन


एक बार फिर एयरलाइन ने गोरखपुर में हवाई सेवा शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को भी नया विकल्प मिलने से राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली से 165 यात्री गोरखपुर पहुंचे, जबकि 160 यहां से दिल्ली गए। मुंबई से 186 यात्री गोरखपुर आए। 190 यात्री मुंबई जाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


स्पाइसजेट के स्टेशन प्रबंधक यशवंत सिंह ने पहले टिकट खरीदने वाले यात्रियों का स्वागत किया और उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। गोरखपुर एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक/प्रचालन प्रभारी विजय कौशल ने बताया कि मुंबई के लिए पहले केवल इंडिगो की ही उड़ान उपलब्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्पाइसजेट की भी उड़ान शुरू होने से यात्रियों को आने-जाने में अधिक सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। इससे उनकी यात्रा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

उड़ान का समय
स्पाइसजेट की फ्लाइट प्रति दिन 11:30 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 12.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां एयरपोर्ट से फिर दोपहर 1:15 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 3:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह प्रतिदिन मुंबई से 2:35 बजे फ्लाइट उड़ान भरकर शाम छह बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां एयरपोर्ट से 6:30 बजे उड़ान भरकर नौ बजे मुंबई पहुंचेगी।


अब 20 फ्लाइट का प्रचालन हर दिन
अभी तक गोरखपुर एयरपोर्ट से 16 फ्लाइट का आवागमन हो रहा था। मुंबई, दिल्ली की सेवा शुरू होने पर अब 20 फ्लाइट का प्रतिदिन आवागमन होगा। गोरखपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई के लिए फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। आने वाले दिनों में अन्य शहरों तक हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed