फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SP workers protested in the Municipal Corporation, demanding action on the death of the girl

Gorakhpur News: सपाइयों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन, बच्ची की मौत पर कार्रवाई की मांग

Wed, 20 Aug 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SP workers protested in the Municipal Corporation, demanding action on the death of the girl
इलाहीबाग की घटना को लेकर नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्य
11 अगस्त को घोसीपुरवा नाले में डूबकर हुई थी आठ वर्षीय आफरीन की मौत
विज्ञापन


गोरखपुर। घोसीपुरवा नाले में गिरने से बच्ची की मौत के मामले में दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। सपाइयों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सप्ताह भर में कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो शहर में चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि, प्रदर्शन करने के दौरान सपाइयों ने संयम बरता। जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि 11 अगस्त को घोसीपुरवा नाले में गिरने से आठ वर्षीय आफरीन की मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही और ठेकेदार की जिम्मेदारी न निभाने की वजह से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। यदि समय रहते नालों की सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था होती तो आफरीन की जान बचाई जा सकती थी। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा कि प्रशासन केवल आर्थिक मदद देकर जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है, तभी ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस दौरान जावेद सिमनानी, अरविंद शुक्ल, रौनक श्रीवास्तव, रामनाथ यादव, देवेन्द्र भूषण निषाद, मनुरोजन यादव, मोहम्मद अख्तर, भवनाथ यादव, अविनाश तिवारी, संतोष यादव, सरिता सिंह सोनकर, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed