फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News SP Infighting Erupts Again After Zafar Amin Dakku Walks Out of Jail

यूपी: डक्कू के जेल से बाहर आते ही सपा में घमासान, 'चिरकुट' वाले बयान पर जिलाध्यक्ष का पलटवार

Mon, 21 Sep 2026 05:47 PM IST
Sharukh Khan टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 21 Sep 2026 05:47 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के नेता जफर अमीन डक्कू के जेल से बाहर आते ही घमासान मच गया है।जेल से बाहर आने के बाद डक्कू ने एक नेता को 'चिरकुट' बताते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ काम कर रहा है। हालांकि डक्कू ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है और वह अपने बयान पर कायम हैं। 

विज्ञापन
Gorakhpur News SP Infighting Erupts Again After Zafar Amin Dakku Walks Out of Jail
सपा में घमासान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा नेता जफर अमीन डक्कू के जेल से बाहर आते ही पार्टी के भीतर एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। डक्कू और सपा जिलाध्यक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी विवाद में पार्षद शहाब अंसारी भी सामने आ गए हैं और उन्होंने डक्कू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शहर के खोखर टोला में एक महिला से विवाद के बाद डक्कू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया था। जेल में रहने के दौरान डक्कू ने सपा जिलाध्यक्ष और तीन पार्षदों को पत्र भेजा था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि जिन लोगों के पास उनसे मिलने के लिए दो मिनट का समय नहीं था, वे अब जेल में उनसे मिलने न आएं। डक्कू के इस पत्र पर जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह पार्टी के लिए जेल नहीं गए थे, बल्कि निजी जमीन के मामले में जेल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा था कि डक्कू ने उनके लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसके बाद वह उनसे मिलने नहीं जाएंगे। शनिवार देर शाम जेल से बाहर आने के बाद डक्कू ने एक नेता को 'चिरकुट' बताते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ काम कर रहा है। 

हालांकि डक्कू ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है और वह अपने बयान पर कायम हैं। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष ने डक्कू पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें 'चिरकुट' कहना दलित समाज का अपमान है।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि डक्कू पार्टी में जिलाध्यक्ष पद की मर्यादा को चुनौती दे रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चलेगी, किसी एक व्यक्ति के हिसाब से नहीं। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि डक्कू की लड़ाई जियाउल इस्लाम और शहाब अंसारी से है, इसलिए उन्हें अपना विवाद उन्हीं से सुलझाना चाहिए।

'चिरकुट' शब्द पर किसी का नाम नहीं लिया है। अपने बयान पर कायम हूं। -डक्कू, सपा नेता
डक्कू ने अपमान किया है। वह जिलाध्यक्ष की मर्यादा को चुनौती दे रहे है। -बृजेश गौतम, जिलाध्यक्ष

शहाब अंसारी ने साधा निशाना
विवाद के बीच पार्षद शहाब अंसारी ने डक्कू पर पलटवार किया है। डक्कू ने शहाब पर उनके खिलाफ फर्जी दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाया है। जवाब में शहाब ने आरोप लगाया कि डक्कू भाजपा के इशारे पर सपा की छवि खराब कर रहे हैं। 
 

शहाब ने जमीन के विवाद को लेकर भी डक्कू पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह मस्जिद की सहन की जमीन है। उसकी रजिस्ट्री गलत तरीके से कराई गई है। उन्होंने पूरे मामले में जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed