{"_id":"67d5d3192fc64368c10aa207","slug":"gorakhpur-news-sir-my-aunt-is-after-me-she-breaks-my-marriage-relation-again-and-again-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-870230-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: साहब! मेरे पीछे पड़ी हैं मामी...बार-बार तुड़वा देती हैं शादी का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: साहब! मेरे पीछे पड़ी हैं मामी...बार-बार तुड़वा देती हैं शादी का रिश्ता
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके की घटना, एसपी नार्थ से युवक ने लगाई गुहार
एसपी नार्थ ने थाना प्रभारी को दिए जांच के निर्देश
गोरखपुर। साहब! मामी मेरी शादी नहीं होने दे रही हैं। मामा बाहर रहते हैं। पांच साल से मामी मेरा यौन शोषण कर रही हैं। उनकी वजह से मेरी जिंदगी बर्बाद हो रही है। जब भी मेरे लिए शादी का कोई रिश्ता आता है, मामी छेड़खानी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराने की धमकी देती हैं।
चिलुआताल इलाके के 24 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार को एसपी नॉर्थ से मिलकर महिला की करतूत बताते हुए उससे बचाने की गुहार लगाई। युवक ने बताया कि मामी ने दबाव बनाकर पांच साल में कई बार उससे संबंध बनाया। अब ब्लैकमेल कर रही हैं। मामा से शिकायत करने की धमकी देती हैं। एसपी नॉर्थ ने चिलुआताल थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है।
एसपी नार्थ से की शिकायत करते हुए युवक ने बताया कि वह बचपन से ही ननिहाल में रह रहा है। वहीं से उसने अपनी पढ़ाई भी शुरू की है। वर्तमान में उसकी उम्र को देखते हुए घरवाले शादी कराने के लिए परेशान हैं। इसी सिलसिले में आए दिन घर पर रिश्ता लेकर लोग आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही मामी को इसकी जानकारी मिलती है, वह रिश्ता तुड़वा देती हैं। ऐसा एक बार नहीं, कई बार हो चुका है। घरवाले अलग परेशान हैं।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि मामी की मंशा है कि वह उनके साथ ही रहे। कहीं शादी न करे। एक-दो बार तो वह थाने तक छेड़खानी की झूठी शिकायत लेकर पहुंच गई थीं। यह सब करके वह दबाव बना रही हैं।