फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: She was upset because her boyfriend

Gorakhpur News: ब्वॉयफ्रेंड के बात न करने से थी परेशान...गले में डाल लिया फंदा

Thu, 31 Jul 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: She was upset because her boyfriend
धमकी के लिए फंदे वाली फोटो को इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी
विज्ञापन

लिखा था गुड बाय लाइफ, मेटा के अलर्ट से बच गई छात्रा की जान

बेलघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली है युवती, गोला क्षेत्र के युवक से करती है प्यार
गोरखपुर। बेलघाट इलाके की एक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर ''''गुड बाय लाइफ'''' लिख गले में फंदा डालकर फोटो की स्टोरी लगाई। मेटा के अलर्ट से उसकी जान बच गई। वह ब्वॉयफ्रेंड के बात न करने से परेशान थी। उसी को धमकी देने के लिए उसने ऐसा किया था।
जानकारी के अनुसार, बेलघाट इलाके की इंटरमीडिएट की छात्रा गोला क्षेत्र एक युवक से प्यार करती है। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। रुठने-मनाने का यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। इस बीच लड़के ने छात्रा से बात करना बंद कर दिया। इससे वह तनाव में आ गई। वह लड़के पर बात करने का दबाव बना रही थी लेकिन उसकी नाराजगी खत्म नहीं हो रही थी। इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने आत्महत्या करने की ठान ली। ब्वॉयफ्रेंड पर दबाव बनाने के इरादे से गले में फंदा डालकर सोमवार की रात 12:48 बजे इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर किया। इसपर लिखा था ''''गुड बाय लाइफ''''। यह पोस्ट होते ही मेटा ने पुलिस मुख्यालय को अलर्ट कर दिया। इसके बाद डीजीपी तक सक्रिय हो गए और छात्रा की जान बचाने का मिशन शुरू हो गया। पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये छात्रा का मोबाइल नंबर और लोकेशन ट्रेस कर इसकी सूचना तत्काल गोरखपुर पुलिस को भेजी।
विज्ञापन

मात्र 19 मिनट में बेलघाट पुलिस छात्रा के घर पहुंच गई। तब तक वह फांसी का फंदा अपने गले में डाल चुकी थी। इसकी खबर उसके घरवालों को भी नहीं थी। पुलिस ने पहुंचते ही पहले छात्रा के बारे में पूछा और सीधे उसके कमरे की तरफ दौड़ी। पुलिसवालों ने फंदा निकालकर उसकी जान बचाई। वजह पूछने पर छात्रा ने बताया कि झगड़े के बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड उससे बात नहीं कर रहा है, इसलिए उसने आत्महत्या करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोबारा ऐसा न करने का दिया आश्वासन
पुलिस और परिवार के लोगों ने छात्रा को समझाया और भविष्य में ऐसी गलती न करने का भरोसा लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व झगड़े के बाद से ही ब्वॉयफ्रेंड बात नहीं कर रहा है। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। उसने भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed