फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sample of egg curry found in trains taken

Gorakhpur News: ट्रेनों में मिलने वाली अंडा करी का लिया सैंपल

Sat, 30 Aug 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sample of egg curry found in trains taken
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया विशेष सैंपलिंग अभियान
विज्ञापन


गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को विशेष सैंपलिंग अभियान चलाया। पादरी बाजार स्थित आरके होस्टलियर बेस किचन जहां से रेलगाड़ियों में यात्रियों को खाद्य सामग्री सप्लाई की जाती है। वहां से पांच खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए। इनमें तैयार अंडा करी, आटा, चना दाल, सेला राइस और हल्दी पाउडर शामिल हैं। सभी सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा गया।

निरीक्षण के दौरान गोरखनाथ स्थित जय श्रीकृष्णा लस्सी भंडार से दही और बरगदवां स्थित डिस्काउंट बाजार से मैदा का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या मानक के विपरीत तत्व पाए जाते हैं तो संबंधित विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाता रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। साथ ही दुकानदारों और आपूर्तिकर्ताओं को चेतावनी दी गई है कि मिलावटखोरी और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed