फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sakshi Chauhan and Gaurav Nishad got the title of best player

Gorakhpur News: साक्षी चौहान और गौरव निषाद को मिला श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Sun, 16 Feb 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sakshi Chauhan and Gaurav Nishad got the title of best player
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन
विज्ञापन

बॉम्बिंग द स्टेशन प्रतियोगिता में डाॅ. ज्ञानप्रभा पांडेय रहीं प्रथम

गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब पुरुष वर्ग में गौरव निषाद और महिला वर्ग में साक्षी चौहान को दिया गया। मुख्य अतिथि एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
एसपी नॉर्थ ने कहा कि आज के इस दौर में ज्यादातर युवा अवसाद से ग्रसित हैं। हमें तनाव रहित रहने की जरूरत है। विद्यार्थी मोबाइल पर समय व्यतीत करने की जगह अपना ध्यान केंद्रित कर अपने भविष्य का निर्माण करें। आप अपने जीवन को खेल-व्यायाम आदि से जितना सक्रिय रखेेंगे, उतना ही अधिक उम्र तक चुस्त और दुरुस्त रहेंगे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी प्रो. सुशील कुमार राय ने बताया कि 110 मी. बाधा दौड़ में गौरव निषाद, शुभम तिवारी और नकुल शाही क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस (पुरुष वर्ग) में शुभम तिवारी एवं उनकी टीम प्रथम, शुभ शर्मा की टीम द्वितीय और आदित्य सिंह की टीम तृतीय स्थान पर रही। रिले रेस (महिला वर्ग) में रीति वर्मा एवं उनकी टीम प्रथम, रजनी बाला गौतम की टीम द्वितीय और वंदना यादव की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अध्यापिकाओं के बीच हुई बॉम्बिंग द स्टेशन प्रतियोगिता में डाॅ. ज्ञान प्रभा पांडेय प्रथम, डॉ. सौम्या मोदी द्वितीय, प्रो. सुषमा जाॅन और डॉ. संगीता मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। शिक्षकों की रस्साकसी प्रतियोगिता में कला-संकाय ने विज्ञान-संकाय को पराजित किया। कर्मचारियों की स्लो-साइकिल रेस में प्रथम स्थान पर मोनू, द्वितीय सुनील दास और तृतीय स्थान पर संजय शर्मा रहे।

प्रो. जेवियर मारिया राज द्वारा लिखित शारिरिक शिक्षा व पोषण की किताब ‘अल्टिमेट सेल्फः बाॅडी ऐंड सोल’ का विमोचन मुख्य अतिथि एसपी नॉर्थ, प्राचार्य प्रो. सीओ सैमुअल और प्रो. आरएन सैमुएल ने किया। प्राचार्य ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान प्रो. निधि लाल, डाॅ. जिलाजीत चौधरी, प्रो. अनुग्रह तिवारी, प्रो. ईसी दास, प्रो. एसडी शर्मा, प्रो. सीपी गुप्ता सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed