{"_id":"68925c8671f3a9d86d09c242","slug":"gorakhpur-news-rumors-are-spreading-after-seeing-a-fishing-catbe-careful-a-leopard-has-arrived-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1027583-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फिशिंग कैट देखकर उड़ रही अफवाह...संभल कर रहो, तेंदुआ आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फिशिंग कैट देखकर उड़ रही अफवाह...संभल कर रहो, तेंदुआ आ गया
विज्ञापन
- हनुमंतनगर कॉलोनी में सोमवार की रात दिखी फिशिंग कैट
- तेंदुए की दहशत की वजह से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रहे लोग
पादरी बाजार (गोरखपुर)। मोहनापुर में तेंदुए की दहशत बरकरार है। मोहल्ले में फिशिंग कैट दिखने पर भी अफवाह उड़ने लग रही है कि तेंदुआ आ गया। सोमवार रात हनुमंतनगर कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में फिशिंग कैट दिखी। लोग इसे तेंदुआ समझकर वीडियो वायरल करने लगे। वन विभाग की टीम ने जब उसके फिशिंग कैट होने की पुष्टि की तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मोहनापुर में एक हफ्ते पहले सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ नजर आया था। उसी दिन उसने एक महिला पर हमला भी किया था। इसके दो दिन बाद वह दोबारा एक घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा था। इस घटना को चार दिन से ज्यादा हो गए। इसके बाद से तेंदुआ तो नहीं दिखा लेकिन उसके देखे जाने की अफवाहें खूब उड़ीं। मंगलवार सुबह हनुमंतनगर कॉलोनी के सुमित यादव ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा तो उन्हें कैमरे में एक तेंदुआ जैसा जानवर दिखा। कुछ देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि, वन विभाग ने उसे देखकर फिशिंग कैट बताया। इसी तरह दो दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिख रहे जीव को लोग तेंदुआ बता रहे थे। हालांकि, वह भी फिशिंग कैट ही निकली।
--
तेंदुए के डर से सुबह उठते ही देख रहे फुटेज
मोहनापुर में जब से तेंदुआ दिखा है तभी से पादरी बाजार समेत आसपास के मोहल्ले के लोग सुबह के समय सबसे पहले घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रहे हैं। लोग इतने डरे हुए हैं कि उनको लग रहा है कि कहीं तेंदुआ उनके मोहल्ले में तो नहीं घूम रहा।
विज्ञापन
--
थर्मल ड्रोन का इंतजार
दरअसल, तेंदुआ अभी तक केवल रात में ही देखा गया है। दिन में उसकी झलक नहीं देखी गई है। मोहनापुर नगर निगम में होने के बावजूद वहां स्ट्रीट लाइटों की कमी है। इस वजह से उसकी तलाश करने में वन विभाग को परेशानी हो रही है। इसके लिए वन विभाग ने कोलकाता से थर्मल ड्रोन मंगवाया है। उम्मीद है यह एक से दो दिनों में आ जाएगा। इससे उसकी तलाश आसान हो जाएगी।