फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Rs 9 lakh swindled in the name of a job in railways, case registered

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी के नाम पर हड़प लिए नौ लाख रुपये, केस दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 01:03 AM IST
सार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अवधपुर निवासी सुनील कुमार सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रामानंद यादव उर्फ पप्पू ने कहा था कि रेलवे विभाग में भर्ती बोर्ड के सदस्यों से उसकी जान-पहचान है। आपकी पत्नी की रेलवे में नौकरी लगवा देगा। इसके बदले उसने नौ लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Rs 9 lakh swindled in the name of a job in railways, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरदारनगर। रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को चौरीचौरा पुलिस ने दस हजार के इनामी बाल बुजुर्ग निवासी रामानंद यादव उर्फ पप्पू समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अवधपुर निवासी सुनील कुमार सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रामानंद यादव उर्फ पप्पू ने कहा था कि रेलवे विभाग में भर्ती बोर्ड के सदस्यों से उसकी जान-पहचान है। आपकी पत्नी की रेलवे में नौकरी लगवा देगा। इसके बदले उसने नौ लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि 27 नंबर 2019 को दो चेक के माध्यम से पांच लाख और बाकी चार लाख रुपये नकद दिए। आरोपी ने इसके बाद रेलवे का एक पत्रक दिया और कहा कि पेपर तैयार हो रहा है। छह माह बीतने के बाद पूछा तो आरोपी बोला कोविड की वजह से नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल 2022 को रामानंद के घर जाकर नौ लाख रुपये वापस मांगे। इसके बाद रामानंद यादव उर्फ पप्पू, उसका भाई मुन्ना यादव, पिता रामहर्ष यादव व रामानंद यादव के बेटे ने गाली देते हुए रुपये भूल जाने की बात कही और हत्या की धमकी देकर उसे भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed