फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Railway passengers troubled due to closure of lift and escalator

Gorakhpur News: लिफ्ट और एस्केलेटर बंद होने से रेल यात्री हुए परेशान

Fri, 04 Jul 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Railway passengers troubled due to closure of lift and escalator
बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा झेलनी पड़ी मुसीबत
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म एक पर लगी लिफ्ट और दो के पास लगा एस्कलेटर था बंद
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:15 बजे रेलवे स्टेशन के कैबवे के पास प्लेटफॉर्म एक पर लगी लिफ्ट नंबर चार नहीं चल रही थी। इस दौरान कई लोग अपने सामानों को लेकर लिफ्ट में फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा था। हमसफर एस्सप्रेस से पहुंचे बुजुर्ग राम प्रकाश किसी तरह समान लेकर ब्रिज पर चढ़ तो गए, लेकिन जब वह उतरने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचे तो लिफ्ट खराब मिली। इसके बाद वह सीढि़यों से नीचे उतरे।
विज्ञापन

दोपहर 1:45 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो के इंट्री गेट के पास लगा चढ़ने वाला एस्केलेटर बंद मिला, जबकि उतरने वाला एस्केलेटर चल रहा था। चढ़ने वाले एस्केलेटर के बंद होने से यात्रियाें को अपने सामानों को लेकर चढ़ने में दिक्कत हो रही थी। इस बीच बोरे में सिर पर सामान रख राम निवास किसी तरह सामान लेकर बंद एस्केलेटर से ऊपर तो चढ़ गया, लेकिन वह पसीने से तर-बतर हो गया। इसके बाद उसने सामान को एस्केलेटर के पास ही रख दिया और कुछ देर आराम करने के बाद प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed