फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Raid on two shops of Golghar, seven samples of ice cream taken

Gorakhpur News: गोलघर की दो दुकानों पर छापा, आइसक्रीम के सात नमूने लिए

Sat, 31 May 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Raid on two shops of Golghar, seven samples of ice cream taken
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक्सपायरी सामान बिकने की आशंका में मारा छापा
विज्ञापन


खोवा मंडी से सॉस के तीन, मार्ट से सरसों तेल का एक नमूना लिया
गोरखपुर। गोलघर में दो आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान टीम ने आइसक्रीम के सात नमूने लिए। साथ ही खोवा मंडी में तीन जगह से साॅस के नमूने लिए। देर शाम एक मार्ट से सरसों के तेल का नमूना भी लिया गया। सभी सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। टीम ने विगत दिनों नौका विहार की एक दुकान पर एक्सपायरी आइसक्रीम, चीज व अन्य सामग्री मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। आशंका है कि नौका विहार में मिला सामान इन्हीं दुकानों से भेजा गया था।
शहर में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने का धंधा करने वालों ने मजबूत जड़ें जमा ली हैं। नमकीन, सॉस के बाद आइसक्रीम भी एक्सपायरी मिल चुकी है। नौका विहार की एक दुकान में दो दिन पहले ही एक्सपायरी सामग्री मिली थी। जांच में पता लगा कि ये सामान गोलघर की दुकानों से आए हैं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गोलघर की इन दुकानों पर छापा मारा। टीम ने अग्रवाल आइसक्रीम गोलघर से आइसक्रीम के दो सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. एसएन यादव एवं स्वामीनाथ ने सैंपल लिया। यहां दुकान के लाइसेंस पर आइसक्रीम बनाई जा रही थी। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद गोलघर के आईसीआईसीएलई के स्टोर क्वालिटी वॉल्स में जांच करके पांच सैंपल लिया गया। इसमें चॉकलेट आइसक्रीम वॉल्स, बटर स्टॉच आइसक्रीम क्वालिटी वॉल्स, आइसक्रीम वनीला, अल्फोंसो मैंगो एवं ओरियो फ्रोजेन डेजर्ट का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

छापा मारने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा, उमाशंकर सिंह व एसके श्रीवास्तव शामिल थे। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र चौधरी, कमल नरायण एवं अंकुर ने खोवा मंडी स्थिल ओम ट्रेडर्स से ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस एवं सोया सॉस का सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम विशाल मेगा मार्ट से भी सरसों तेल का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कुल 11 सैंपल लिए गए। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed