फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rahul Gandhi spoke to Prabhat Pandey's father, said- We are all with you

Gorakhpur News: प्रभात पांडेय के पिता से राहुल गांधी ने की बात, कहा-हम सब आपके साथ

Sat, 21 Dec 2024 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rahul Gandhi spoke to Prabhat Pandey's father, said- We are all with you
गोरखपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के पिता दीपक से फोन पर बात की। राहुल गांधी ने दीपक पांडेय को सांत्वना दी और कहा तक दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। उन्होंने कोई जरूरत होने पर उनसे बात करने को कहा। कहा कि पार्टी सारी व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार की शाम को फोन किया। पिता दीपक पांडेय का नमस्कार से अभिवादन करते हुए कहा कि राहुल गांधी बोल रहा हूं, बहुत सॉरी...ये सुनते ही दीपक रोने लगे। राहुल गांधी ने पिता से घटना के बारे में पूछा तो दीपक रोते हुए बोले मुझ कुछ नहीं पता। राहुल बोले आपको और परिवार को मेरा प्यार, किसी भी चीज की जरूरत हो तो हमें बता देना। पार्टी वालों को बात देंगे। दीपक बोले मेरा तो चिराग ही खत्म हो गया, कमाई धमाई का साधन, बुढापे का सहारा सब खत्म हो गया, क्या बचा हमारे पास। तब राहुल बोले कि घबराइए मत, हम सब आपके साथ हैं, ये घटना कैसे हुई। इस पर दीपक बोले कि कुछ नहीं पता, मेरी पत्नी दोपहर से ही प्रभात को कॉल कर रही थी, फोन नहीं उठा रहा था। पांच बजे किसी से फोन उठाया तो बताया कि कार्यालय में प्रभात बेहोश पड़े हैं। इसके बाद लखनऊ में अपने भाई को कॉल कर सारी बात बताई, थोड़ी देर बाद पता चला कि बेटा नहीं रहा। इसके बाद राहुल ने दीपक को सांत्वना देते हुए कहा कि हम सब आपके साथ हैं। मम्मी को आपको और पूरे परिवार को मेरा प्यार।
विज्ञापन

3:29 मिनट राहुल गांधी ने की बात
देईपार ग्राम प्रधान चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि सबसे पहले 5:54 बजे राहुल गांधी की कॉल आई। तब मैं बाजार में था। मैंने कहा थोड़ी देर में बात करा दूंगा। फिर 6:02 बजे कॉल आई। इसके बाद 6:14 मिनट पर कॉल आई, तब राहुल गांधी की दीपक पांडेय से बात कराई। राहुल पांडेय के निजी सचिव आलेकर स्वाई ने कॉल की थी। राहुल गांधी ने 3:29 मिनट तक बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed