{"_id":"668b45b1b0fba054ac0c25a7","slug":"gorakhpur-news-prof-sushma-became-the-department-head-chandrapal-became-the-department-coordinator-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-613201-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रो. सुषमा विभाग प्रमुख, चंद्रपाल बने विभाग संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रो. सुषमा विभाग प्रमुख, चंद्रपाल बने विभाग संयोजक
Mon, 08 Jul 2024 07:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर विभाग के लिए नए नाम की घोषणा की गई। इसमें विभाग प्रमुख के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की प्रो. सुषमा, विभाग संगठन अवनीश राय मानस और चंद्रपाल सिंह यादव को विभाग संयोजक बनाया गया। चंद्रपाल प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं 17 सांगठिक जिलों के चल रहे यात्रा के सह संयोजक भी हैं। पूर्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री एवं विधि संकाय के संयोजक रह चुके हैं।
रविवार को नवीन विभाग संगठन मंत्री के साथ परिचयात्मक बैठक हुई और उनका स्वागत हुआ। साथ ही स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की योजना भी बनाई गई।
प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे अधिकतर कार्यक्रम सामान्य विद्यार्थियों की सहभागिता वाले होते हैं, जिनमें छात्रसंघ चुनाव, बड़ी रैलियां और राष्ट्रीय मुद्दों पर हुए बड़े आंदोलनों ने इस संगठन को जन-जन तक पहुंचाया है।