फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Preparation of mega block for Domingarh-Gorakhpur third line

Gorakhpur News: डोमिनगढ़-गोरखपुर तीसरी लाइन के लिए मेगा ब्लॉक की तैयारी

Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Preparation of mega block for Domingarh-Gorakhpur third line
लखनऊ मंडल ने 18 अगस्त से पांच दिन का ब्लॉक मांगा
विज्ञापन

प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो 40 ट्रेनें होंगी निरस्त, 50 से ज्यादा का रास्ता बदलेगा
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन से डोमिनगढ़ स्टेशन के बीच तीसरी लाइन के काम को अंतिम रूप देने के लिए रेल प्रशासन ने तैयारी की है। लखनऊ मण्डल ने प्री-इंटरलॉकिंग और नान इंटरलॉकिंग के लिए 18 अगस्त से पांच दिन का मेगा ब्लॉक मांगा है। हालांकि ,अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है लेकिन मेगा ब्लॉक को मंजूरी मिली तो कम से कम 40 ट्रेनें निरस्त की जाएंगी और 50 से ज्यादा ट्रेनें रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी।


गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब इस पर प्री-इंटरलॉकिंग और नान इंटरलॉकिंग कार्य होने हैं। इसके बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा। इसके लिए मेगा ब्लॉक की जरूरत है। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। अगस्त में ऑफ सीजन होने के कारण यात्रियों को कोई खास दिक्कत नहीं होगी। ज्यादातर ट्रेनों को बढ़नी-आनंदनगर और छपरा-भटनी-वाराणसी के रास्ते चलाने की योजना है।
विज्ञापन

नान इंटरलाकिंग के बाद गोरखपुर से डोमिनगढ़ और नकहा जंगल रूट पर ट्रेनों का निर्बाध संचालन हो सकेगा। ट्रेनें बिना वजह आउटर पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed